









सेरूणा में भव्य वीर गोगाजी द्वार का उद्घाटन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकदेवता वीर गोगाजी महाराज के प्रति आस्था और ग्रामवासियों की एकजुटता के प्रतीक के रूप में गांव सेरूणा में ‘वीर गोगाजी द्वार’ का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को संपन्न हुआ। महंत रामेश्वरजी, भैरूसिंह, भागीरथ सिंह एवं ओमप्रकाश नाई सहित गांव के अनेक प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने लोकदेवता गोगाजी महाराज का स्मरण कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर नानूसिंह चौहान एवं बालाजी संघ अध्यक्ष गोपालराम गोदारा सहित ग्रामीणों ने बताया कि द्वार का निर्माण ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से करवाया गया है। कार्यक्रम में मूलाराम गोदारा, सीताराम गोदारा, दलीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, शंकरलाल ब्राह्मण, काशीराम ब्राह्मण, पृथ्वीसिंह चौहान, रामेश्वरलाल सोनी, रुपाराम बोर्ड, कमल गोदारा, चिमनाराम वार्ड पंच, मूलाराम नायक वार्ड पंच, भगवानराम सांसी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। आरएलपी कार्यकर्ता लेखराम गोदारा एवं किशननाथ सिद्ध (जसनाथ उपदेश) ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। ग्रामीणों ने वीर गोगाजी महाराज के जयकारे लगाए। देखें वीडियो:- https://www.facebook.com/share/r/18F2KR9mpy/

कुंजल माता के लिए 13 अक्टूबर को रवाना होगा पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डेह नागौर के प्रसिद्ध कुंजल माता मंदिर के लिए कालूबास से पैदल यात्री संघ 13 अक्टूबर को रवाना होगा। संघ संयोजक ने बताया कि 13 अक्टूबर की शाम 4 बजे कालूबास स्थित पाराशर मंदिर में पूजन के बाद ध्वजा लेकर पैदल यात्रा रवाना होगी। यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं व यात्रा को लेकर माता के भक्तों में उत्साह है। यात्रा में शामिल होने के लिए पदयात्री को पंजीयन करवाने व अन्य जानकारी के लिए श्यामसुंदर पुरोहित से 9414691983 पर संपर्क किया जा सकता है।
कालका माता के दर्शन के लिए 12 अक्टूबर को निकलेगी पैदल फेरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती कस्बे कालू के प्रसिद्ध कालका माता मंदिर में दर्शनार्थ जाने वाले पैदल यात्री कालका संघ के बैनर तले 12 अक्टूबर को रवाना होंगे। ये संघ की 12वीं पैदल फेरी होगी तथा आयोजकों ने यात्रा संबंधी तैयारियां शुरू कर दी है। संघ सदस्यों ने बताया कि संघ के पदयात्री मोमासर बास स्थित करणी माता मंदिर से सुबह 6 बजे रवाना होगी। इस पैदल यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु को 10 अक्टूबर 2026 तक अपना नाम दर्ज करवाना करवाना होगा। श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए 9649665503 पर सम्पर्क कर सकते हैं।







