September 26, 2026
WhatsApp Image 2026-09-26 at 21.39.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। शहीद बजरंगलाल चोटिया की स्मृति में 18वें शहादत दिवस पर गांव धीरदेसर चोटियान के पंचायत भवन में रक्तदान शिविर व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शहीद चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शिविर प्रारंभ किया गया। उत्साही 97 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया व शिविर में 51 रोगीयों ने नि:शुल्क जांच शिविर का लाभ लिया। आयोजनकर्ताओं ने सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया। शिविर में जीवनरक्षा हॉस्पिटल के डॉ राकेश कुमार ने मेडिकल कर्मियों के साथ अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, बजरंगलाल जाखड़, सरपंच रामचंद्र चोटिया, समाजसेवी एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, निराणाराम बारोटिया, प्रभुराम, लक्ष्मणसिंह, गजानंद शर्मा, मोटाराम, किशनलाल, रामनिवास, गोपीराम, मदनलाल सहित अनेक गांव के लोग शामिल हुए। गांव के युवाओं ने बढ़चढ़ कर शिविर में अपनी सेवाएं दी। शहीद की पत्नी मंजूदेवी व पुत्र दिनेश चोटिया सहित चोटिया परिवार ने सभी का आभार जताया।