Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से दक्षिण के पास ही स्थित खेत की ढाणी में आग लगने से किसान परिवार को भारी नुकसान हो गया। पूर्व पार्षद तोलाराम कूकणा मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि दुर्गाप्रसाद मीणा की ढाणी में बने ढाले में अचानक आग लग गई। जिसमें गेहूं की बोरियां, खल, घरेलू सामान, खाटें, बारादाना जलकर राख हो गया जिससे किसान परिवार का काफी नुकसान हुआ है। आग की सूचना फैलते ही पार्षद हीरालाल, बीरबल सारण, गणेश आदि पहुंच गए व स्थानीय निवासियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि दमकल भी मौके पर पहुंची। आग का कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है।