June 21, 2026
evee-300x223

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2026। आगामी 23 जून को महेश नवमी है और श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी समाज द्वारा दो दिवसीय महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर समाज के हर घर में उत्साह का माहौल छाया है। समाज के युवाओं ने आड़सर बास, कालूबास व बिग्गाबास के अलग अलग दल बनाकर समाज के हर घर तक संपर्क किया है और सभी से महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।
प्रचार प्रसार मंत्री मनोज डागा व जयकिशन बाहेती ने बताया कि सोमवार दोपहर 2 बजे श्रीडूंगरगढ़ बाजार में सभी माहेश्वरी समाज की दुकानें बंद कर दी जाएगी। दुकानदार परिवार सहित महोत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। सोमवार शाम 4.30 बजे भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कालूबास के माहेश्वरी भवन से प्रारंभ होकर आड़सर बास माहेश्वरी भवन पहुंचेगी तथा बिग्गा बास के महेश भवन पहुंच कर संपन्न होगी। यात्रा में सभी पुरूष सफेद कुर्ता-पायजामा और महिलाएं लाल व पीले रंग की साड़ियां पहन कर शामिल होगी। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। अनेक स्थानों पर शीतल पेय पदार्थों की व्यवस्था की जाएगी। वहीं यात्रा संपन्न होने पर महेश भवन में ही महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। 23 जून को हर घर में भगवान शिव का पूजन किया जाएगा व तीनों माहेश्वरी भवनों में धार्मिक आयोजन होंगे।
आयोजन समिति द्वारा समाज बंधुओं के लिए गणेश मंदिर बिग्गाबास, राम मंदिर आड़सर बास, नेहरू पार्क कालूबास से ऑटो की नि:शुल्क ऑटो की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा मनाई गई। बैठक में अध्यक्ष नारायण कलाणी, मंत्री भैंरूदान मोहता, रामचन्द्र राठी, संजय करनानी, श्रीभगवान चांडक, कन्हैयालाल सोमानी, विनोद राठी, अशोक बिहानी, जगदीश राठी, अमित करवा, मदन बलदेवा, मगराज मूंधड़ा, सोहनलाल बिहानी, अशोक लखोटिया, हरिप्रसाद तापड़िया, कमल पेड़ीवाल, रामावतार मूंधड़ा, शिवरतन मूंधड़ा, सुरेश सोमानी, द्वारका प्रसाद लखोटिया, राकेश बिहानी, राधेश्याम तापड़िया, जगदीश सोमानी और सुशील डागा शामिल हुए।