June 21, 2026
WhatsApp Image 2026-06-21 at 18.32.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2026। स्टेट हाइवे पर गांव आड़सर से तीन किलोमीटर आगे सरदारशहर रोड पर एक बाइक और कार की आमने सामने टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। दुर्घटना के बाद गांव आड़सर से सक्रिय युवा मौके पर पहुंचे व मृतक का शव एंबुलेंस में रखवाया जा रहा है। मृतक आसासर निवासी 27 वर्षीय युवक है, जो गांव आड़सर से अपने गांव आसासर जा रहा था। बीच में ही युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। मृतक के गांव आसासर से भी लोग मौके पर पहुंच गए है। (मानवीय संवेदनाओं के चलते मृतक का पूरा नाम नहीं दिया जा रहा है। पूरी खबर कल सुबह के श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के अखबार में पढें)