June 5, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर सोमवार को तहसील क्षेत्र में गोचर में बसे ग्रामीणों के लिए आबादी काटने की आवाज युवाओं ने प्रदर्शन के दौरान उठाई। और आज सुबह ही न्यायालय के आदेशानुसार प्रशासन गांव तोलियासर में कार्रवाई के लिए पहुंच गया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गांव में पहुंची और मणकरासर की तरह यहां भी ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन को बेरंग लौटना पड़ा। बता देवें गांव तोलियासर में खसरा नम्बर 860/241 पायतन व खसरा नम्बर 500, 504 गोचर के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र के अधिकांश गांवो में आबादी बढ़ने के साथ गोचर में बसने की समस्या सामने आ रही है और इसका स्थाई समाधान करने की मांग भी ग्रामीण नेताओं व प्रशासन से लगातार कर रहें है।