








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनावों को लेकर हर वर्ग व जाति में उत्साह का माहौल है। हार्डवेयर प्लाई, बिल्डिंग मैटेरियल व इलेक्ट्रिक एसोसिएशन ने अवकाश का निर्णय लिया है। एसोसिएशन सदस्यों ने पहले मतदान फिर जलपान का नारा देते हुए लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह के साथ भाग लेने की अपील शहरवासियों से की है। एसोसिएशन ने इससे जुड़े सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और गोदाम पूर्णत: बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं मोबाइल मार्किट बंद रखे जाने का निर्णय लेते हुए मोबाइल यूनियन अध्यक्ष इकबाल राईन ने शहरवासियों ने बढचढ़ कर मतदान करने की अपील की है। बाइक यूनियन अध्यक्ष भागीरथ शर्मा बिग्गा ने भी उत्साह के साथ मतदान में भाग लेने की अपील करते हुए यूनियन के सभी दुकानदारों से दुकाने बंद रखकर सहयोग करने का आह्वान किया है। वहीं अनेक दुकानदारों ने एच्छिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय भी लिया है।
विदित रहें कृषि मंडी, स्वर्णकार समाज की दुकाने, सरदारशहर रोड मार्केट एसोसिएशन ने मतदान दिवस पर कल दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है।






