September 10, 2026
WhatsApp Image 2026-09-10 at 18.29.54

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2026। हर वार्ड में समर्थक सक्रिय है और शहर के साथ-साथ बाहर रहने वाले मतदाताओं की भी चुनावी में सक्रियता खासी बढ़ गई है। दूर दराज से बड़ी संख्या में प्रवासी मतदाता अपने शहर लौटकर आए है और मतदान की तैयारी में जुटे हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने चुनाव में निर्देशन की कमान थाम ली है।
खास बात यह है कि कई प्रवासी केवल वोट डालने ही नहीं पहुंचे, बल्कि अपने पसंदीदा प्रत्याशियों की चुनावी कमान भी संभाल ली है। मुबंई प्रवासी बाबूलाल मूंधड़ा, जयुपर प्रवासी मयंक करनाणी, दिल्ली प्रवासी अजय शर्मा, कलकत्ता प्रवासी बजरंग सोमाणी ने शहरवासियों से जागरूकता के साथ मतदान करने की अपील की है। अनेक राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी वोट देने अपने शहर लौटे है। प्रवासी बंधुओं ने बताया कि रिश्तेदारों, परिचितों और अपने-अपने सामाजिक संपर्कों के बीच संपर्क साधते हुए अंतिम दौर में माहौल बनाने की कोशिश तेज हो गई है। देर रात तक बैठकों, फोन कॉल और व्यक्तिगत संपर्कों का दौर चलने की संभावना है। शहर के वार्डों में प्रत्याशियों के समर्थक भी अंतिम समय तक मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। आज की रात प्रत्याशियों के लिए रणनीति, समर्थकों के लिए मेहनत और प्रवासियों के लिए अपने शहर के भविष्य को तय करने की रात बन गई है।