July 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2022। एक 3 वर्ष व एक 6 वर्ष के बालक की मां ने दवाई के भरोसे जहर पी लिया व उसकी मौत हो जाने से बच्चे मां की ममता से महरूम हो गए। मामला क्षेत्र के गांव झंझेऊ का है जहां 30 वर्षीय बसुकंवर पत्नी उदयसिंह राजपूत ने 5 अक्टूबर को दवाई के भरोसे जहर का सेवन कर लिया। परिजन उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे व भर्ती करवाया। यहां ईलाज के दौरान 8 अक्टूबर को बसुकंवर की मौत हो गई। मृतका के पीहर पक्ष के परिजनों के आने पर रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शेरुणा पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका के पिता झाबरसिंह निवासी सालासर थाना क्षेत्र के गांव तोलियासर ने सेरूणा थाने में मर्ग दर्ज करवाई। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था जिसके कारण उसने भूलवश दवाई के स्थान पर जहर का सेवन कर लिया था।