July 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष चुनाव के बाद उपाध्यक्ष चुनाव के लिए भी रोमांच चरम पर है। अभी तक किसी भी पार्टी ने पत्ते नही खोले है और पालिका प्रांगण में सुबह 10 बजे पार्षदों की बैठक शुरू होगी। यह चुनाव इसलिए रोमांचक बन रहा है कि भाजपा द्वारा भी पालिकाध्यक्ष चुनाव में बगावत रोकने के लिए कई पार्षदों को उपाध्यक्ष बनाने का वादा किया गया था। लेकिन बनना तो आखिर एक ही उपाध्यक्ष है ना, इसलिए सभी की नजरें इस चुनाव पर लगी हुई है कि भाजपा जिला नेतृत्व की नजरों में कौन ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होता है। 10 बजे बैठक शुरू होने के बाद 11 बजे नामांकन दाखिल होंगे और 11.30 तक नामांकन होने के बाद जांच व नाम वापसी का समय 2 बजे तक का रहेगा। आवश्यक होने पर 2.30 बजे से 5 बजे के बीच मे मतदान करवाया जाएगा। उपाध्यक्ष बनने के साथ ही पालिका चुनाव की पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। भाजपा ने आज अपने कार्यकर्ताओं की बड़ी विजयी रैली का आह्वान भी किया है।