





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ को आज नए पालिकाध्यक्ष मिल जाएंगे और इसके लिए 10 बजे मतदान शुरू हो जाएगा। 2 बजे तक मतदान होगा व उसके बाद मतगणना के साथ ही परिणाम आ जाएगा। वहीं पहली बार अध्यक्ष चुनाव में प्रशासन द्वारा अव्वल दर्जे की चाक चौबंद व्यवस्थाएं की है। पालिका के सामने सर्विस रोड तक बड़े बड़े पर्दे लगाए गए है। हाइवे पर आवागमन खुला रहेगा वहीं हाइवे पार और पुष्करणा भवन के सामने पार्टियों के लोग, समर्थक व आमजन खड़े हो सकेंगे। निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। सीओ निकेत पारीक के निर्देशन में थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव, सेरूणा एसएचओ इमीचंद सहित श्रीडूंगरगढ़, सेरूणा व कालू थाने के पुलिस जाप्ते व आरएसी के जवान तैनात किए गए है।







