September 20, 2026
WhatsApp Image 2026-09-20 at 20.02.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2026। भादवा चौदस को प्रसिद्ध तोलियासर धाम के भैरव मंदिर में मेला होगा वहीं इस मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार ग्रामीणों द्वारा सवाल उठाए जा रहें है। रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भैरवनाथ के दर्शन किए।
टमकोर निवासी व उड़िसा प्रवासी गिन्नीदेवी भंसाली भी अपने पुत्र राजेश कुमार सहित परिजनों के साथ रविवार शाम को मंदिर दर्शन के लिए गई। दर्शन के दौरान एक महिला अज्ञात महिला ने उनके गले से 25 ग्राम सोने की चैन व पैंडल पार कर लिया। मंदिर परिसर में लगे कैमरे में वारदात कैद हो गई है। पीड़ित ने थानाधिकारी को शिकायत करते हुए मामले की जांच करने व चैन बरामद करवाने की मांग की है। बता देवें रविवार को ही सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित ने प्रशासन व पुलिस से मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग रखी। वहीं ग्रामीणों ने मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रबंधन किए जाने की बात कही।