





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2026। क्षेत्र के वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर श्रीडूंगरगढ़ की सरदारशहर रोड से आई है। जहां अब सत्यम फिटनेस सेंटर खुल गया है। अब क्षेत्र के वाहनों की फिटनेस जांच के लिए बीकानेर या अन्य शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार सत्यम फिटनेस सेंटर, (द्वारकाधीश ग्रुप) स्वचालित परीक्षण स्टेशन शुरू किया गया है। यहां वाहनों की फिटनेस जांच ऑटोमेटिक टेस्टिंग प्रक्रिया के जरिए की जाएगी। सत्यम फिटनेस सेंटर के संचालकों ने बताया कि यहां पर किसी भी राज्य में पंजीकृत वाहन की फिटनेस जांच करवाई जा सकेगी। भारत सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार वाहनों की सम्पूर्ण जांच कर अधिकृत प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन की सुविधा शुरू होने से वाहन मालिकों को फिटनेस के लिए दूसरे शहर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
समय और पैसे दोनों की होगी बचत
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फिटनेस जांच के लिए बीकानेर जाने पर लगने वाले समय और यात्रा खर्च से भी वाहन मालिकों को बचत होगी। केंद्र में वाहनों की जांच पूरी तरह से अत्याधुनिक स्वचालित प्रक्रिया से किए जाने की जानकारी दी गई है।









