





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2026। पालिकाध्यक्ष चुनाव में एक तरफ जहाँ लोगों में उत्साह चरम पर है और बड़ी संख्या में पार्टियों के समर्थक भी पालिका के बाहर पहुंच गए है। दूसरी ओर चुनाव नतीजों के बाद से बाड़ाबंदी में गए भाजपा पार्षद आज अध्यक्ष चुनाव में मतदान के लिए लौट आए है। भाजपा पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षद झणकार देवी प्रजापत पहुंची है, वहीं बबिता देवी कुछ देर में पहुंचेगी। पार्षदों के साथ श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी पालिका पहुंचे है। देखें सभी फोटो वीडियो और पल पल की सूचना से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टइम्स के साथ… https://www.facebook.com/share/v/1FG7wdDosk/






