July 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रमन आईटीआई में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने संस्थान परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। संस्थान के निदेशक कुंभाराम घींटाला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते तापमान और घटते वन क्षेत्र आज चिंता का विषय हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं तथा पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी नियमित रूप से पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ सदस्य राधेश्याम, मदनलाल, अशोक गुसाईं और राकेश परिहार सहित अन्य जनों ने सहभागिता निभाई।