Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 7, 2026
WhatsApp Image 2026-10-06 at 20.08.23
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2026। गत पालिका चुनावों में पालिकाध्यक्ष चुने जाने के बाद नारायण कलाणी की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में शहर की समस्याओं को जाननें एवं दुर करने के लक्ष्य से पालिकाध्यक्ष की अगुवाई में सेवा सेतु अभियान 2026 का आयोजन किया जाना तय किया गया है। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से आम जन की समस्याओं को सूची बद्ध किया जाएगा एवं पालिका से जुड़े कार्य मौके पर ही किए जाएगें। साथ ही सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास भी किया जाएगा। अभियान के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को और सुचारू करने, मुख्य चौराहों, डिवाइडरों, पार्कों, सामुदायिक केन्द्रों एवं नालियों की विशेष सफाई करवाने, बेसहारा पशुओं की व्यवस्था करवाने के कार्य पालिका से बाहर निकल कर किए जाएगें वहीं पालिका भवन में क्षेत्रवासियों के पालिका से जुड़े कार्य जैसे जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, ट्रेड लाइसेंस, साइन बोर्ड लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, भवन निर्माण स्वीकृति सहित विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। अभियान की शुरूआत 7 अक्टूबर बुधवार से होगी एवं पालिका भवन में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन पांच-पांच वार्डों के नागरिको को आमंत्रित किया गया है। 7 अक्टूबर को वार्ड1 से 5, 8 अक्टूबर को वार्ड 6 से 10, 9 अक्टूबर को वार्ड 11 से 14, 10 अक्टूबर को 15 से 18, 12 अक्टूबर को 19 से 22, 13 अक्टूबर को 23 से 26, 14 अक्टूबर को 2 से 30, 15 अक्टूबर को 31 से 35 एवं 16 अक्टूबर को 36 से 40 नम्बर वार्ड तक के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। पालिकाध्यक्ष कलाणी ने सभी शहरवासियों ने अपने वार्ड के निर्धारित दिवस पर पालिका भवन पहुंचने एवं लाभ उठाने की अपील की है।