Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 7, 2026
WhatsApp Image 2026-10-06 at 21.01.51
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2026। इस साल क्षेत्र में अकाल की स्थिति बन गई है एवं इस कारण गौशालाओं में भी चारे-पानी का संकट खड़ा हो गया है, ऐसे में आवश्यकता है कि समाज एवं सरकार मिल कर इस स्थिति का सामना करे। यह चर्चा मंगलवार को पंचायत समिति स्थित वीडियो कांफ्रेंस रूम में आयोजित पशुपालन एवं गोपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव की वीसी में हुई। वीसी में गोपालन विभाग के शासन सचिव सीताराम भाले, गोपाल विभाग निदेशक कश्मी कौर, पशुपालन विभाग निदेशक सुरेश भील ने अकाल को देखते हुए राज्यभर की गौशालाओं में आवासीत गोवंश के लिए पेयजल एवं चारे की उपलब्धता को लेकर सुझाव एवं निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्र की गौशालाओं के प्रतिनिधि सत्यनारायण स्वामी, जगदीश पुरोहित तोलियासर, बाबूलाल धनेरू, बजरंग पारीक, भागीरथ, भोमनाथ लिखमादेसर आदि ने गौशालाओं में पानी की किल्लत, चारे के बढ़ते भाव तथा अनुदान समय पर नहीं मिलने की समस्याएं प्रमुख शासन सचिव के समक्ष रखी। गौशालाओं के प्रतिनिधियों ने गोवंश के लिए पर्याप्त पानी-चारे की व्यवस्था एवं समय पर अनुदान जारी करने की मांग की। इस दौरान विभाग के डॉ अमरसिंह भी मौजूद रहे।