






कालू रोड पर गंदगी का अंबार, बदबू से राहगीर व मोहल्लेवासी परेशान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2026। कालू रोड स्थित सनातन श्मशान भूमि के कॉर्नर के पास लंबे समय से जमा कचरे के कारण मोहल्लेवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरा नहीं उठाए जाने से क्षेत्र में गंदगी का ढेर लगा हुआ है और बदबू के कारण लोगों का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। मोहल्लेवासी ओमप्रकाश माली ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले वार्ड 3 के पार्षद आईदान पारीक एवं वार्ड 4 के पार्षद शेरदास स्वामी को समस्या से अवगत करवाया गया था। माली के अनुसार, पार्षद आईदान पारीक की ओर से तीन दिन में सफाई करवाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक न तो सफाई हुई और न ही कचरा उठाया गया। मोहल्लेवासियों ने जिम्मेदारों से शीघ्र सफाई करवाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
वार्ड 3 में गंदे पानी की सप्लाई, मोहल्लेवासियों में रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2026। कस्बे के कालूबास वार्ड 37 में बोथरा कुंए के पास के घरों में पिछले करीब एक माह से गंदे एवं बदबुदार पानी की सप्लाई हो रही है। मोहल्लेवासी श्याम सोनी ने बताया कि सप्लाई लाईनों में लिकेज के कारण नालियों का गंदा पानी पेयजल सप्लाई लाईन में चला जाता है एवं पानी सप्लाई के दौरान घरों में पहुंच रहा है। इस कारण मोहल्ले के पार्षद अशोक सोनी सहित मोहल्लेवासी भीकमचंद सोनी, शिवभगवान मालपानी, मालचंद बजाज, हरकचंद सोनी, भंवरलाल सोनी, महावीर सोमानी, राजकुमार सोनी आदि के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। इससे मोहल्ले में बिमारियां फैलने का खतरा व्याप्त है। 





