Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 7, 2026
WhatsApp Image 2026-10-06 at 19.00.54
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2026। समाज मे अनुशासन की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति के खुद पर शासन याने के मन पर नियंत्रण से होगी। यह बात कही अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ के पदाधिकारियों ने ओर मौका था देश भर में मनाए जा रहे अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के छठे दिन अनुशासन दिवस का। समिति द्वारा दिवस विशेष कार्यक्रम महाराणा प्रताप स्कुल में आयोजित किया गया जहां मौजूद सैंकड़ो बच्चों को अनुशासन का महत्व बताते हुए जीवन भर नशा मुक्त रहने की प्रेरणा दी गई। स्थानीय समिति मंत्री रणवीरसिंह खीची ने बताया कि आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में समिति संरक्षक विजयराज सेठिया ने अणुव्रत गीत संगान करवाया और आचार्यश्री तुलसी द्वारा प्रतिपादित अणुव्रत सिद्धांतो के बारे में विस्तार से बताया। के एल जैन ने जीवन में सफल बनने के लिए अनुशासित दिनचर्या अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता शिक्षाविद मनोज गुंसाई ने स्कूली जीवन में अनुशासन को अपनाने से ही विद्यार्थियों के बड़े होकर जिम्मेदार नागरिक बन पाने की बात कही। महाराणा प्रताप स्कूल के विजयराज सेवग ने आभार जताया।

बुधवार को बड़े कार्यक्रम के साथ होगा सप्ताह का समापन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह का समापन बुधवार को जीवन विज्ञान दिवस मनाने के साथ होगा। समिति अध्यक्ष सुमति कुमार पारख ने बताया कि इस मौके पर तेरापंथ सेवाकेंद्र में विराजित साध्वी वृंद के सानिध्य में बृहद स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों को जीवन विज्ञान के प्रयोग बताएं एवं सिखाये जाएंगे व अणुव्रत संकल्प करवाये जाएंगे।