July 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2022। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर विभाग अपने जवानों का सम्मान कर रहा है। एसपी योगेश यादव ने श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई पूर्णमल और कांस्टेबल पुनीत कुमार व कमलेश कुमार को विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान पत्र भेजा है। ये सम्मान पत्र एसपी द्वारा श्रीडूंगरगढ़ भेंजे गए है जिन्हें थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने जवानों को सौंपा। थानाधिकारी ने जवानों को निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करने की बात कही। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में थानाधिकारी सहित चार जवानों को सेवा सम्मान भी दिया गया।