August 26, 2026
000000000000

बाइक चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास से बाइक चोरी के एक मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। मामले में जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल गणेश ने बताया कि कादिया, रतनगढ़ निवासी ध्रुपसिंह व हरदेसर निवासी अशोक कुमार को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चोरी हुई बाइक लेकर अशोक थाने पहुंचा व पुलिस ने बाइक जब्त कर उसे पकड़ा व ध्रुपसिंह को रतनगढ़ से गिरफ्तार किया।

थाने में युवक भड़का, दी एलानिया धमकी, पुलिस ने पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थाने में डिटेन किए गए एक युवक से पूछताछ के दौरान वह भड़क गया और इंदपालसर गुसाईंसर के लोगों को देख लेने की धमकियां देने लगा। एएसआई राजेंद्र कुमार ने युवक जोधासर निवासी 21 वर्षीय नरेंद्र से समझाईश का प्रयास किया परंतु वह फसाद पर उतर आया तो पुलिस ने उसे पकड़ कर शांति के लिए पाबंद करवाया।
परिवाद की पूछताछ के दौरान तैश में आए आरोपी को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिवाद की पूछताछ के दौरान एक युवक तैश में आ गया व पुलिस ने उसे पकड़ा। एसआई रतनलाल ने एक मामले की जांच के दौरान आरोपी 31 वर्षीय नाल निवासी अलाउद्दीन से पूछताछ की तो युवक तैश में आ गया व परिवादी को धमकियां देने लगा। पुलिस ने उससे समझाईश की परंतु वह नहीं माना तो पुलिस ने उसे पकड़ कर शांति के लिए पाबंद करवाया।