Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2026। रात को रसोई का काम कर लौट रही एक महिला के साथ एक युवक ने बदसलूकी करते हुए धमकाया। महिला ने अपने युवा पुत्र के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है व मामले की जांच हैड कांस्टेबल सरिता को दी गई है।
आड़सर बास निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त की रात 10.30 बजे वह रसोई का काम करके अपने घर की तरफ जा रही थी। बाजार के पास उसके पीछे से बाइक लेकर एक व्यक्ति जिसने अपना नाम जालबसर निवासी कमल बताया। युवक ने उसे घर छोड़ने की बात कही पर उसके मना करने पर बदनीयती से हाथ पकड़कर जान से मारने का भय दिखाकर बाइक पर बिठा लिया। आरोपी बाइक लेकर उसे घर नहीं ले गया व बाइक को गलियों में घुमाने लगा। पीड़िता ने बाइक रूकवाने की कोशिश की तो आरोपी ने बाइक तेज चलाई व नीचे पटक देने की धमकी दी। आरोपी ने दुष्कर्म करने की धमकी देते हुए उसके साथ बदसलूकी की। उसके कपड़े फाड़ दिए व उसके चिल्लाने पर उसे घर की गली में छोड़ दिया। जब वह घर की ओर दौड़ी तो आरोपी पीछे आया व फोन नबंर मांगने लगा। आरोपी ने उसकी बात नहीं मानने पर जीवन खराब कर देने की धमकी दी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।