


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2026। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को कस्बे में मुस्लिम समाज ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला, जिसमें उत्साह व उमंग के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुबह करीब 9:15 बजे जुलूस जामा मस्जिद से रवाना हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए घूमचक्कर पहुंचा और पुनः जामा मस्जिद के मैदान में पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया गया। इस दौरान “सरकार की आमद मरहबा” और “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुलूस में शामिल हुए और उत्साह के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न मनाया। जुलूस संपन्न होने पर जामा मस्जिद के इमाम ने देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन का जाप्ता भी तैनात रहा और व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने पुलिस दल सक्रिय रहें।








