






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2026। ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वैदिक शिक्षा के संरक्षण तथा भवन निर्माण को प्रगति देने के लिए धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। आसोज शुक्ल नवरात्र के अवसर पर नौकुण्डी शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय परिसर में 11 से 20 अक्टूबर तक मां सरस्वती चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस महायज्ञ में 1008 दंडी स्वामी रामानंद तीर्थ महाराज, ऋषिकेश के सान्निध्य में काशी के यज्ञाचार्य दिवाकर मिश्रा द्वारा संपन्न करवाया जाएगा। महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में श्रद्धालु यजमान के रूप में भी शामिल हो सकेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
वहीं श्रीकृष्ण सत्संग समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा विद्यालय सहयोग के लिए नेहरू पार्क में 10 नवंबर से 16 नवंबर तक सप्तदिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। दंडी स्वामी रामानंद तीर्थ जी महाराज के सान्निध्य में डॉ स्वामी वागीश स्वरूप महाराज द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। 10 नवंबर सुबह 10 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ कथा प्रारंभ होगी। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा आयोजन होगा। 17 नवंबर को विधि विधान से हवन पूजन के साथ कथा संपन्न होगी।






