Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
WhatsApp Image 2026-08-01 at 20.12.52
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2026। समाज की निस्वार्थ सेवा ही सर्वोपरि सेवा है और इस सेवा में सलंग्न होने का मौका भगवान महेश की कृपा से ही मिलता है। यह बात कही अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के वर्तमान सभापति एवं आगामी चुनावों में भी सभापति प्रत्याशी संदीप काबरा ने, और मौका था संगठन यात्रा का, काबरा के साथ आगामी चुनावों में महामंत्री प्रत्याशी अजय काबरा, अर्थमंत्री प्रत्याशी नारायण राठी, उपसभापति प्रत्याशी कैलाश कोठारी, संयुक्त मंत्री प्रत्याशी मधुसुदन बिहानी भी मौजूद रहे। श्रीडूंगरगढ़ के महेश भवन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश राठी ने की, वहीं कार्यक्रम भगवान महेश के पूजन के साथ शुरू किया गया। कार्यक्रम में वर्तमान महासभा सभापति संदीप काबरा ने विगत 3 वर्षों के कार्यकाल में किए गए प्रमुख कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नवनिर्वाचित बीकानेर जिलाध्यक्ष संजय करनाणी का सम्मान किया गया एवं जिला मंत्री के रूप में श्रीभगवान चांडक के नाम की घोषणा करते हुए उनका सम्मान कर दायित्व सौंपा गया। श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नारायण कलानी एवं मंत्री भैंरूदान मोहता का भी सम्मान किया गया। वहीं स्थानीय सदस्यों ने सभी अतिथियों का शॉल साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन महासभा सदस्य रामचंद्र राठी ने किया एवं इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ के श्रीगोपाल राठी नागपुर, भीखमचंद लखोटिया, कन्हैयालाल सोमाणी, जगदीश राठी, विनोद राठी, ललीत बाहेती, सुरेश सोमाणी, नरेन्द्र बाहेती, मनोज डागा, सुशील डागा, ओमप्रकाश मूंधडा, मघराज मूंधडा, मदन बल्देवा, गोपाल तापडिया, मोहन मूंधडा, कैलाश पेडीवाल, सुशील चांडक, देवीलाल करनाणी, मुकेश डागा, हरिप्रसाद तापडिया, राधोकिशन बिहानी, अशोक बिहानी, राधे बाहेती, ललित झालरिया, सागरमल गट्टाणी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।