







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2026। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति सहित ससुराल वालों ने महिला को सात साल बाद तीन बच्चों के साथ मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला दर्ज हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में पीड़िता सुमन पुत्री कोजूखां हाल निवासी रीड़ी ने करमीसर निवासी अपने पति अल्लादीन, ससुर भंवरखां, सास मुन्नी बेगम, सहित ईदूखां, असरफ, जाकिर, हबीब, जुली के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका शादी 7 साल पहले पिता के घर मुस्लिम रीति रिवाज से संपन्न हुआ। पिता ने उसे दहेज व सामान देकर विदा किया। परंतु आरोपी उसे शारीरिक व मानसिक रूपए से प्रताड़ित करने लगे। देवर भी गलत नियत से उसे तंग परेशान करते व विरोध करने पर मारपीट करते। 4 जुलाई 2026 को ससुर, जेठ व देवर ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और उसे तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद कर दिया। उसका भाई उसे पीहर ले आया, उसके बाद आरोपियों से समझाईश के प्रयास किए गए परंतु विफल हो गए। 20 सितंबर 2026 को आरोपियों ने उसे ससुराल ले जाने से मना कर दिया व मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को सौंप दी है।





