







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2026। निर्जला एकादशी पर शहर में पग-पग पर सेवा शिविरों के आयोजन हो रहें है। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जल से भरी मटकी दान करने की परंपरा का निर्वहन भी किया। घूमचक्कर पर सेवाभावी युवाओं की टोली ने आपसी सहयोग से सेवा शिविर लगाया। यहां खूब मान मनुहार के साथ राहगिरों, बसों से आने जाने वाले यात्रियों व आस पास के दुकानदारों व आमजन को दाल के बड़े, ठंडा शरबत व गन्ने का ज्यूस पिलाया जा रहा है। सेवा कार्यों में सक्रिय युवा किशन लूहार ने बताया कि निर्जला एकादशी पर शिविर में युवा बढ़चढ़ कर अपनी सेवाए दे रहें है। वहीं तुलसी सेवा संस्थान के निकट युवाओं द्वारा उत्साह के साथ आमरस राहगिरों को पिलाया जा रहा है। रानी बाजार के दुकानदारों द्वारा आपसी सहयोग से राहगिरों को दूध की ठंडाई पिलाई जा रही है। मैन बाजार में युवाओं द्वारा खूब आवभगत के साथ कैरी पन्ना पिलाया जा रहा है। सभी स्थानों पर बढ़चढ़ कर लोगों द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है।







