June 25, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2026। क्षेत्र के गांव रीड़ी में श्रीसालानाथ जी महाराज के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज धूमधाम से प्रारंभ हुआ है। सुबह जसनाथजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। गुलाल उड़ाते हुए यात्रा का स्वागत किया गया। नाचते गाते श्रद्धालु वीर बिग्गाजी मंदिर होते हुए जसनाथ जी मंदिर में आयोजित कथा स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुई। कलश यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की सुंदर झांकियां सजाई गई। कलश यात्रा में दो क्रेन पर चढ़कर उत्साही युवाओं ने खूब रंग बरसाया। कथा के पहले दिन कथावाचक रामप्रसाद शास्त्री ने कथा का माहात्म्य बताते हुए कथा श्रवण करने प्रभु प्रेम की अलख जगाने व उससे मोक्ष के द्वार खुलने की बात कही। आयोजनकर्ता सिद्ध जाखड़ परिवार व बोइया जाखड़ परिवार द्वारा कथा की विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही है। विदित रहें 27 जून को यहां वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ श्रीसालानाथ जी महाराज की जीवित समाधि पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने का आग्रह किया है।