


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2026। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के संस्थापक अध्यक्ष सोहनलाल गट्टानी की छठीं पुण्यतिथि पर श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभा एवं बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा की ओर से विभिन्न सेवा एवं सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम संपन्न किए गए। पुण्यतिथि को समाज सेवा के रूप में मनाते हुए जरूरतमंद परिवारों, विद्यार्थियों, मरीजों, गौवंश एवं पर्यावरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत सोहनलाल गट्टानी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के लिए कूलर भेंट किया गया। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सेवा कार्यों के तहत समाज के दो जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन उपलब्ध करवाया गया। समाज की दो बालिकाओं की शिक्षा में सहयोग करते हुए ब्राइट फ्यूचर स्कूल में उनकी फीस के रूप में 32 हजार एवं 24 हजार रुपये, कुल 56 हजार रुपये जमा करवाए गए। सरकारी उप चिकित्सालय में उपचाररत रोगियों को फल वितरित किए गए तथा गौवंश के लिए गुड़ एवं खल की व्यवस्था की गई। समाज पदाधिकारियों ने बताया कि दिवंगत सोहनलाल गट्टानी ने समाज सेवा को सदैव प्राथमिकता दी और उनके सेवा कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य उनके आदर्शों एवं सेवा भावना को आगे बढ़ाना है। इन सेवा कार्यों के आयोजन में दानदाता ओमप्रकाश सोनी जोराहट व प्रेरणा के लिए अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाशजी राठी, जोरहाट/श्रीडूंगरगढ़ का सदस्यों ने आभार जताया।













