June 25, 2026
4

करणी सेवा समिति ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर बीदावतान में करणी सेवा समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पवन कुमार तिवारी ने की। तिवारी ने पौधारोपण कर अभियान को प्रारंभ करते हुए कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और मौसम चक्र में हो रहे बदलावों को देखते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके संरक्षण और देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाएं। वृक्षारोपण अभियान में समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने तथा अधिकाधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।


युवाओं ने किया पौधारोपण, 200 पौधे लगाने का लिया संकल्प
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्जला एकादशी पर गांव केऊ पुरानी की श्मशान भूमि में युवाओं द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में युवाओं ने 200 पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। ओमप्रकाश सुथार एवं संदीप सिंह ने बताया कि गांव की युवा टीम ने सामूहिक प्रयास से श्मशान भूमि को हराभरा बनाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखरेख की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। युवा टीम ने बताया कि पौधारोपण अभियान से पूर्व श्मशान भूमि की साफ-सफाई का कार्य भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया। अभियान में टीकूराम सुथार, उम्मेद सिंह, मंगणाराम सुथार, मानाराम नाई, संदीप सिंह महेचा, राकेश सुथार, मांगूसिंह, भेरूसिंह, अनिल सुथार, संदीप सुथार, सहीराम सुथार, सीताराम स्वामी, गोपाल सुथार, रमेश नाई, अनिल नाई, नन्दलाल सुथार, हरिओम सुथार, बनवारी, कृष्ण तथा महेन्द्र नाई सहित अनेक युवाओं ने भागीदारी निभाई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।