August 24, 2026
11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। नगरपालिका चुनावों को लेकर शहरी क्षेत्र में हलचल लगातार तेज हो रही है। सोमवार को भाजपा कार्यालय में जबरदस्त रौनक रही और विधायक ताराचंद सारस्वत ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं चुनाव से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्था तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान नगर निकाय चुनाव के संभावित उम्मीदवारों से आवेदन लिए गए। प्राप्त आवेदनों के संबंध में संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया तथा योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को अवसर देने को लेकर चर्चा हुई। चुनावी तैयारियों को लेकर विधायक ने वार्ड प्रभारियों की बैठक भी ली, बैठक में वार्ड में कार्यकर्ताओं की सक्रियता, बूथ स्तर की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान तथा आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वार्ड प्रभारियों ने वार्ड की जानकारियां दी। विधायक सारस्वत ने चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने करने के बारे में बात कही।
इस दौरान विधायक सारस्वत ने जोधासर, उपनी, कल्याणसर एवं लाखासर सहित विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक ने कार्यकर्ताओं के एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का अह्वान किया।