August 24, 2026
11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2026। धोलिया जीएसएस से गांव गुसाईंसर बड़ा को जोड़ देने की अघोषित सजा पहले से भुगत रहें श्रीडूंगरगढ़ शहर की आधी आबादी आज किसानों के आक्रोश का शिकार हो गई है। अंधेरगर्दी का आलम ये है कि आज सुबह से आधा शहर बिजली कटौती से परेशान गर्मी में बेहाल हो रहा है। यहां मसला ये है कि धोलिया जीएसएस से जुड़े हेमासर फीडर के 45 कृषि कुओं के किसानों को नवनिर्मित बेनीसर जीएसएस से जोड़ने का कार्य विभाग को करना था। बेनीसर में बेनीसर के किसानो के विरोध के चलते ये कार्य नहीं हो पाया है। हेमासर फीडर के किसानों का आरोप है कि वे फरवरी से विभाग से ये मांग कर रहें है। इन किसानों ने आज धोलिया जीएसएस पहुंचकर बिजली सप्लाई बंद कर दी है। किसानों ने जीएसएस बंद किया तो बिजली विभाग वाले चालू करने मौके पर पहुंचे। परंतु आक्रोशित किसानों ने लाइन चालू नहीं करने दी। विभाग ने लाइन जोड़ने के लिए पुलिस से सहायता मांगी इस पर डीओ एएसआई गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे व समझाइश की जा रही है।