July 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवम्बर 2021। कस्बे के वार्ड 13 में प्रशासन शहरों के संग शिविर में 61 लाख की सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक व वित्तिय स्वीकृति मौके पर ही जारी की गई है। पार्षद की मांग पर 7 स्थानों पर पेच वर्क का कार्य भी तुरन्त करवाया गया। अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने बताया कि शिविर में स्टेट ग्रांट एक्ट के 2 पट्टे तथा 69 क के अंतर्गत 3 पट्टे जारी किए गए। शिविर में गीला व सूखा कचरा अलग रखने की जागरूकता का प्रचार भी किया गया व कचरा पात्र का वितरण भी किया गया। पट्टा वितरण के दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा उपस्थित रहें व लाभार्थियों को पट्टे सौंपे। शिविर में पालिका उपाध्यक्ष बंशीधर सुथार, पार्षद भरत सुथार, जगदीश गुर्जर, लोकेश, पवन उपाध्याय, कनिष्ठ लेखाकार रविशंकर, पालिका स्टॉफ भी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने लाभार्थियों को सौंपे पट्टे।