


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को RLP के बीकानेर स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न वार्डों से पहुंचे संभावित उम्मीदवारों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्डवार चुनावी स्थिति, स्थानीय मुद्दों और संगठन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा व प्रत्येक वार्ड में पार्टी की स्थिति, जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों तथा चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने और आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर उत्साह जताते हुए पार्टी को मजबूती से मैदान में उतारने की बात कही। पार्टी नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के साथ RLP पूरी मजबूती से नगर निकाय चुनाव लड़ेगी। वही नगर निकाय चुनाव के लिए बीकानेर प्रभारी एवं खींवसर के पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल के 16 अगस्त को बीकानेर आगमन को लेकर भी चर्चा हुई। उनके दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान में विवेक माचरा, दानाराम घिंटाला, विजयपाल बेनीवाल, प्रभुदयाल गोदारा, जावेद कायमखानी, मनोज जाखड़, नेताराम सारण, अंकित बिश्नोई सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।






