June 23, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2026। शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं और अनुभवी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भारती निकेतन एज्यूकेशन हब ने विभिन्न विषयों के शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान द्वारा योग्य एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान (एसएसटी), अकाउंटेंसी, भूगोल एवं अर्थशास्त्र विषयों के लिए शिक्षकों की आवश्यकता है। विशेष रूप से अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रबंधन ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता, अनुभव एवं कार्यक्षमता के आधार पर आकर्षक वेतन दिया जाएगा। संस्थान का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ योग्य शिक्षकों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना रिज्यूमे एवं आवश्यक दस्तावेज ईमेल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार रविवार, 28 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। संस्थान ने क्षेत्र के योग्य एवं बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। शिक्षण क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने और प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए 9414417321, 8854917965 पर, ईमेल: [email protected]
पर संपर्क कर सकते है।