August 12, 2026
WhatsApp Image 2026-08-11 at 19.26.00

शिक्षक संघ अंबेडकर की बैठक, सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की तहसील शाखा की बैठक मंगलवार को अंबेडकर भवन में संपन्न हुई। बैठक में तहसील अध्यक्ष जीवणराम पड़िहार ने विद्यालयों में संचालित राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को विद्यालय स्तर पर समय पर ऑनलाईन कर बच्चों को लाभ देने की बात कही गई। जिला कार्यकारिणी के संगठन महामंत्री ख्यालीचन्द पटीर ने सदस्यता अभियान चलाकर संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने के बारे में विचार प्रस्ताव रखा व सदस्यों ने आगामी दिनों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया। तहसील कार्यकारिणी के सदस्य नानूराम मेघवाल ने शिक्षा की मुख्य धारा से वंचित बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के प्रयास किए जाने की बात कही। बैठक में सभाध्यक्ष खींयाराम रोलण, कोषाध्यक्ष प्रेमकुमार गांधी, सचिव कमलेश कुमार, महिला मंत्री अलका परिहार, तेजपाल मेघवाल, चुनाराम मेघवाल, महेंद्र सिंह, हरिकिशन कताला, डॉ नरेश कुमार, चांदरतन रैगर, ईश्वरदयाल ढाल, डालूराम मेघवाल, टीकूराम मीणा आदि सदस्य उपस्थित रहें।
राउप्रावि रानासर नरूकान में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउप्रावि रानासर नरूकान में मंगलवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। संस्था प्रधान लालचंद गोदारा ने विद्यार्थियों से देशभक्ति के नारे लगवाए। इस दौरान विद्यालय की अध्यापिका ऋतु चौधरी, कमला देवी, अनिता कालेर एवं वीरेंद्र दाधीच सहित विद्यालय स्टाफ ने रैली में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश भुंवाल ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाता है। विद्यार्थियों को तिरंगे विद्यालय स्टाफ द्वारा उपलब्ध करवाए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउप्रावि रानासर नरूकान के छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए नारे।