


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 25 अगस्त 2026। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट द्वारा ईद के मौके पर जुम्मा मस्जिद ग्राउंड में मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदान को लेकर युवाओं के साथ महिलाओं में भी खासा उत्साह नजर आया। कुल 247 रक्तदाता शिविर में पहुंचे, जिनमें से 184 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल की टीम ने 52 यूनिट, बीकानेर की जन सेवा ब्लड सेंटर टीम ने 54 यूनिट तथा तुलसी ब्लड बैंक, श्रीडूंगरगढ़ की टीम ने 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। शिविर का संचालन मौलाना फैजल हक ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, अशोक शर्मा, रालोपा के डॉ. विवेक माचरा, जावेद कायमखानी, कांग्रेस के केसराराम गोदारा, अंजू पारख, राधेश्याम सारस्वत, भाजपा के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इमरान राईन, सामाजिक कार्यकर्ता आबिद बेहलीम, नागरिक विकास परिषद से गोपाल राठी, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, एडवोकेट अबरार धोबी, विजयराज सेवग, विकास मंच के जतन सिंह राजपुरोहित, आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार, आशीष जाडीवाल, तौफीक बेहलीम, गुलाब बोथरा, सुरेश सिंधी, पूर्णनाथ सिद्ध तथा सहित अनेक मौजिज लोग पहुंचे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। ट्रस्ट की ओर से अतिथियों एवं सहयोगियों का माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। मोटिवेशनल स्पीकर शकील सर ने अतिथियों का स्वागत किया तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे शिविर के दौरान मौजूद रहे। शिविर की सफलता में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट के सभी सेवादारों ने दिनभर एकजुट होकर व्यवस्थाएं संभालीं और रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।








