August 2, 2026
00000000

माहेश्वरी राउप्रावि में शिक्षण सामग्री का वितरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास की माहेश्वरी राउमावि के 40 बच्चों को अध्यापिका दीपा शर्मा द्वारा अपनी माता सूरज कुमारी पत्नी बृजकिशोर शर्मा की प्रेरणा से शिक्षण सामग्री का वितरण किया। सभी बच्चों को स्कूल बैग, रजिस्टर, नोट बुक्स, पानी की बोतलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पीएमश्री राउमावि ताल मैदान की प्रधानाचार्य नाजिमा अजीज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। नाजिमा अजीज ने दीपा शर्मा का आभार जताते हुए उनके कार्य से बच्चों को शिक्षण के लिए प्रोत्साहन मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों का सहयोग, इस भावी पीढ़ी की शिक्षा में दिया गया श्रेष्ठ योगदान है। इस दौरान ज्योति शर्मा, दीपक चौधरी, मदनलाल कड़वासरा, रामलालनाथ सिद्ध, सुनीता गुर्जर आदि शामिल हुए।


सम्यक दर्शन कार्यशाला का शुभारंभ, 6 सितंबर को होगी परीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समण संस्कृति संकाय एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सम्यक दर्शन कार्यशाला” का शुभारंभ 10 जुलाई से हो चुका है। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री लक्ष्यप्रभा जी के सान्निध्य में आयोजित बैनर विमोचन कार्यक्रम में कार्यशाला की जानकारी दी गई। इस वर्ष कार्यशाला के अध्ययन हेतु “तेरापंथ दर्शन” पुस्तक को आधार ग्रंथ के रूप में निर्धारित किया गया है। कार्यशाला के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होगी। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, पीयूष बोथरा, सुमित बरड़िया, प्रवीण बोथरा, प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ किशोर मंडल से मुदित पुगलिया, विशाल बोथरा, यश चोपड़ा, ऋषभ झाबक, अजय बोथरा, हर्षित गोलछा, समण संस्कृति संकाय की ओर से मधु झाबक, सभा अध्यक्षा सुशीला पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्षा मंजू बोथरा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।