June 24, 2026
WhatsApp Image 2026-06-24 at 20.02.02

जाली नोटों के साथ गिरफ्तार युवकों को लिया 6 दिन की रिमांड पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार रात पुलिस ने 65 लाख के जाली नोट बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले की जांच कर रहें एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी 21 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र विजयपाल जाट निवासी जैतासर व 23 वर्षीय महेंद्र उर्फ मनोज पुत्र सीताराम गोदारा निवासी धोलिया रोड श्रीडूंगरगढ़ को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपी युवकों को 30 जून तक छह दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
शराब के नशे में कार चालक द्वारा ऊंटगाड़े को टक्कर मारने का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शराब के नशे में कार चालक ने एक ऊंटगाड़े को टक्कर मार दी और ऊंटगाड़े पर सवार दो जनों को चोटे आई व सामान का काफी नुकसान हो गया। पीड़ित बीदासर के ढाणी पोटिलयान निवासी पप्पूराम जाट ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 11 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे नोसरिया कैम्प से ऊंटगाड़े पर सीमेंट के टैंक एवं सीमेंट के कट्टे लेकर कोठीनड़ा गांव की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक कार ने ऊंटगाड़े को टक्कर मार दी, जिससे चालक और सुखाराम जाट को चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह को सौंपी गई है।