June 24, 2026
WhatsApp Image 2026-06-24 at 7.46.37 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2026। कस्बे में मोहर्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। काजियों के मोहल्ले में मोहर्रम के लिए विशेष ताजिये को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्थानीय कारीगरों ने करीब दो माह की मेहनत से इस ताजिये का निर्माण किया है। ताजिया लगभग 10 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा बनाया गया है, जिसे आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मोहर्रम का जुलूस 25 जून की रात करीब 11 बजे प्रारंभ होगा। इसके बाद 26 जून को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगा। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होकर इमाम हुसैन की शहादत को याद करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जुलूस जामा मस्जिद से रवाना होकर मुख्य बाजार, पुस्तकालय मार्ग, पुरानी पुलिस चौकी, एसबीआई बैंक मार्ग होते हुए तेलियान मोहल्ले पहुंचेगा। यहां शाम करीब 7 बजे जुलूस का समापन होगा। इसके पश्चात मोहर्रम की रस्म के तहत ताजिये को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मोहर्रम को लेकर मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह का माहौल है तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।