








1- बाबा के जयकारों से गूंजा लिखमादेसर, रूणिचा धाम के लिए पैदल संघ रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा रामदेवजी के प्रति आस्था और श्रद्धा के साथ लिखमादेसर गांव से सोमवार सुबह रूणिचा धाम पैदल यात्री संघ की 11वीं फेरी रवाना हुई। गांव के रामदेवजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुबह 7:15 बजे बाबा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने रूणिचा धाम की ओर पैदल यात्रा शुरू की। संघ की रवानगी के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। गांव से रवाना हुआ पैदल संघ विभिन्न पड़ावों से होते हुए 15 सितंबर को रूणिचा धाम पहुंचेगा, जहां श्रद्धालु बाबा रामदेवजी के दरबार में धोक लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। ये संघ की 11वीं फेरी है। पैदल संघ को सामाजिक कार्यकर्ता मदनलाल मेघवाल एवं पुरखनाथ सिद्ध ने रवाना किया। इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ता महेंद्र, चिमनाराम, ओमप्रकाश एवं नरेश सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

2- बाबा के जयकारों के साथ केऊ पुरानी से रूणिचा पैदल संघ हुआ रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा रामदेवजी के प्रति आस्था और श्रद्धा के साथ गांव केऊ पुरानी से सोमवार को रूणिचा पैदल यात्री संघ की 15वीं फेरी धूमधाम से रवाना हुई। बाबा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने रूणिचा धाम की ओर पैदल यात्रा शुरू की। संघ के पुजारी पूर्णदास कामड़ ने बताया कि श्रद्धालु 15 सितंबर को रूणिचा धाम पहुंचकर बाबा रामदेवजी के दरबार में धोक लगाएंगे और गांव की सुख समृद्धि की प्रार्थना बाबा से करेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को पुष्पवर्षा कर यात्रा की शुभकामनाएं दी।

3- समन्दसर से 19 सितंबर को निकलेगी दूसरी सुपर फास्ट डाक ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर बालाजी धाम के लिए समन्दसर से दूसरी सुपर फास्ट डाक ध्वजा 19 सितंबर को रवाना होगी। समन्दसर स्थित हनुमानजी मंदिर से शाम 5:15 बजे डीजे व बाजे-गाजे के साथ बाबा के जयकारों के बीच ध्वजा प्रस्थान करेगी। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। सेवा समिति ने पूनरासर बालाजी धाम जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजन संबंधी जानकारी के लिए 8209291880 एवं 9571806414 पर संपर्क किया जा सकता है।
4- 12 सितंबर को रवाना होगी झोरड़ा पैदल यात्रा, 22वीं फेरी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा रामदेवजी के प्रति आस्था और श्रद्धा से जुड़ी झोरड़ा पैदल यात्रा की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। हरिऊँ मित्र मंडल, कालूबास के तत्वावधान में झोरड़ा पैदल यात्री संघ की 22वीं फेरी 12 सितंबर शनिवार को निकाली जाएगी। संघ सुबह 7:30 बजे कालूबास स्थित हरिरामजी मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद बाबा के जयकारों के साथ झोरड़ा धाम के लिए रवाना होगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। यात्रा में फकड़नाथजी, अकड़नाथजी, जग्गूनाथजी एवं फोकटनाथजी सहित समस्त मोड़ा मंडली के श्रद्धालु शामिल होंगे। भादवा माह में क्षेत्र से विभिन्न धार्मिक यात्राओं के आयोजन के चलते श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।







