








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2026। खरीफ फसलों की स्थिति और उत्पादन का वास्तविक आंकलन करने के लिए कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का सघन दौरा किया। अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर मूंग एवं मोठ की फसलों की स्थिति का जायजा लिया तथा राजस्व फसल कटाई प्रयोगों की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार), बीकानेर खंड हीरेंद्र शर्मा एवं उपनिदेशक कृषि (सामान्य) जयदीप दोगने ने क्षेत्र के विभिन्न खेतों में पहुंचकर फसल कटाई प्रयोगों का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुसार किए जा रहे क्रॉप कटिंग एक्पाइरमेंट की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने खेतों में खड़ी फसलों की स्थिति, उत्पादन की संभावनाओं एवं फसल कटाई प्रयोग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन किया।
कृषि कार्यालय की व्यवस्थाएं भी जांची
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेतों के निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) हीरेंद्र शर्मा ने स्थानीय कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। नवनिर्माणाधीन कार्यालय के साथ वर्तमान में संचालित कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति, रिकॉर्ड संधारण एवं कार्यालयीन कार्यों का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक कृषि (सांख्यिकी) मानाराम जाखड़, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) रघुवर दयाल, सहायक कृषि अधिकारी महेंद्र स्वामी, कृषि अन्वेषक मनोज पैंसिया, कृषि पर्यवेक्षक इंद्रदास स्वामी, मुरारी शर्मा तथा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के बीमा प्रतिनिधि प्रदीप सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।








