






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2026। क्षेत्र में शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी के स्वागत को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। भाटी रात्रि विश्राम के लिए रीड़ी में रुके थे और सोमवार सुबह रीड़ी से श्रीडूंगरगढ़ के लिए रवाना हो गए। भाटी के स्वागत के लिए रेलवे फाटक से मंडी रोड तक युवा बड़ी संख्या में वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। वाहनों की कतार लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य बाजार के मार्ग में भी कई डीजे वाहन खड़े किए गए हैं, जो विधायक के स्वागत के दौरान बजाए जाएंगे। वहीं बड़ी संख्या में ट्रैक्टर भी स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खड़े हैं। घुमचक्कर क्षेत्र में भी युवाओं और समर्थकों की भीड़ बढ़ रही है। यहां से समर्थक पैदल रोड शो में शामिल होंगे। घुमचक्कर से बस स्टैंड तक युवाओं द्वारा अनेक जेसीबी खड़ी की गई है, जिनसे रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा की तैयारियां की जा रही हैं। विधायक भाटी के आगमन को लेकर शहर में जगह-जगह स्वागत की तैयारी में उत्साहित लोग खड़े है। विदित रहें भाटी यहां ताल मैदान में ईडब्ल्यूएस के नियमों में सरलीकरण की आवाज को बुलंद करेंगे। इसी को लेकर वे जनसमर्थन जुटाने श्रीडूंगरगढ़ पहुंच रहें है।






