Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 6, 2026
IMG-20261005-WA0024
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2026। पालिका चुनाव 2026 में प्रजापत समाज के नव निर्वाचित पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह पूर्वक प्रजापति छात्रावास भवन में रविवार शाम को किया गया।
प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के बैनर तले आयोजित समारोह की अध्यक्षता अध्यक्षता सत्यनारायण गंगपारिया ने की और पार्षद प्रतिनिधि भंवरलाल प्रजापत, पार्षद रमेश चंद्र बासनीवाल, कैलाश चंद्र गंगपारिया को फूलमाला, साफा और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं पार्षद झनकार देवी पत्नी नानूराम कुचेरिया का सम्मान उनके घर पहुंचाया जाएगा। नवनिर्वाचित पार्षदों ने समाज का आभार जताया व समाज सेवा में तत्पर रहने की बात कही। समिति अध्यक्ष व पार्षद रमेश बासनीवाल ने समाज में राजनीति सक्रियता के साथ युवाओं की शिक्षा पर ध्यान दिए जाने की जरूरत बताई। उपाध्यक्ष मोहनलाल मिनोटिया ने नवनिर्वाचित सदस्यों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। मंत्री रामचंद्र छापोला ने अतिथियों सहित सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मघराज मोरवाल ने किया।
समारोह में मदनलाल मिनोटिया, बालचन्द मिनोटिया, समिति उपाध्यक्ष मोहनलाल मिनोटिया, बकताराम छापोला, मोहन लाल गंगापारियां, मोहनलाल कुचेरिया, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश छापोला, हरि प्रसाद बासनीवाल, ओमप्रकाश बासनीवाल, सुभाष कुलचानिया, नन्दकिशोर बासनीवाल, मघराज मोरवाल, हरिप्रसाद बासनीवाल, विनोद घोडेला, शोभाचंद छापोला, समिति कोषाध्यक्ष नारायण लखेश्वर, रामावतार मिनोटिया, रामावतार छापोला, महावीर मिनोटिया, विकास वर्मा, पृथ्वीराज मिनोटिया, दयाशंकर गंगापारियां, रामधन बासनीवाल, मीडिया प्रभारी सीताराम तूनवाल, बाबूलाल बढ़मुंडा, राजकुमार भोभरिया, गणेश मिनोटिया, शिव मिनोटिया, बाबूलाल अडावालिया, शिवरतन छापोला, राजकुमार खोईवाल, श्रीभगवान महार, अमरचंद धूवारिया, रोहन बासनीवाल, गौतम घोडेला, लक्ष्मण घोडेला नानूराम छापोला, धर्मसिंह सहित अनेक युवा व मौजिज लोग शामिल रहें।