






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2026। श्रीहंसोजी क्लब के सदस्यों की बैठक शनिवार शाम को लिखमादेसर गांव के हंसोजी धाम मंदिर में संपन्न हुई। सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर सवा तीन बजे सालासर संघ रवाना होगा। बेठक में पदयात्रा संबंधी सभी तैयारियां संपन्न की गई और कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए। संघ की ये तीसरी फेरी होगी। बैठक में भींयाराम ज्यानी, बेगनाथ, सहीराम सहू, हिम्मतनाथ, किसनाराम थाकन, प्रेम सिंवर, भागुराम ज्यानी, हंसराज ज्यानी, राजूनाथ, जगन्नाथ ज्यानी, भागीरथ झोरड़, शीशपाल कलवानियां, रामलाल महिया, रामप्रताप सहू, सांवरमल साईं, गजानंद स्वामी, धनराज ज्यानी, तोलाराम थाकन, परमेश्वर झोरड़, रामस्वरूप ज्यानी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें। सदस्यों ने श्रद्धालुओं से सालासर पदयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। इच्छुक श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए 9610537078 या 9270263740 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते है।





