






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2026। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में देहडू परिवार ने गांव में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए एंबुलेंस दान दी है। परिवार के बीरबलराम देहडू ने अपनी माता मीरा देवी व पिता पुरखाराम देहडू की स्मृति में गांव के मौजिज लोगों की उपस्थिति में एंबुलेंस का दान दिया। उन्हें एंबुलेंस के चालक व तेल का खर्च भी स्वयं देने की बात कही। देहडू ने गांव में आपात स्थिति में पीड़ितों की मदद के लिए बीड़ा उठाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। सभी ग्रामीणों ने उनकी पहल का स्वागत करते हुए देहडू परिवार का आभार जताया।






