Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026
0e2413fa-d29c-4e47-bb04-75107cc76762
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसंबर 2023। ये खबर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए है। उनके रिजल्ट में गुणात्मक सुधार के लिए पूरी तरह से बोर्ड पैटर्न पर आधारित प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पूरी तरह से नि:शुल्क प्री बोर्ड परीक्षा के आयोजक राजेश चौधरी ने कहा कि शिक्षा अभ्यास के साथ गुणात्मक व सकारात्मक सुधार के सिद्धांत पर कार्य करती है। इसी उद्देश्य से बच्चों का मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन सुधारने के लिए आयोजित ये परीक्षा एक सहायक के रूप में कार्य करेगी। चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा जगत में ये एक नई पहल है। इसमें बोर्ड परीक्षा की तरह ही निष्पक्ष मूल्याकंन किया जाएगा जिससे बच्चे अपनी कमजोरी पहचान कर उसे सुधारने के लिए ध्यान दे सकेंगे। मेधावी छात्रों से लेकर सामान्य छात्रों तक के प्रदर्शन में सुधार हो सकेगा। उन्होंने बताया कि परिणाम की घोषणा के साथ विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 8 से 13 जनवरी के बीच आड़सर बास के वार्ड 30 में बने गोपाल भवन में होगा तथा परीक्षा पूर्णत नि:शुल्क होगी। जिसमें भाग लेकर विद्यार्थी अपनी क्षमताओं में सुधार भी कर सकेंगे। प्री बोर्ड में भाग लेने वाले विद्यार्थी अपना प्री रजिस्ट्रेशन राजेश चौधरी (9351022904) से संपर्क कर करवा सकते है।