July 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना संकट के चलते गाइडलाइन की पालना के बीच कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली का उत्साह नजर आया। कालूबास रघुनाथ मंदिर में पुजारी अशोक आसोपा व मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पुजारी श्रीराम गुरावा ने कोरोना मुक्ति के लिए विशेष पूजा अर्चना करवाई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दीप जलाकर मंदिर सजाएं। आडसर बास में माताजी मंदिर, ठाकुरजी मंदिर, हनुमान मन्दिर में श्रद्धालुओं ने मंदिर में दीप जलाए। कालू बास दधिमाता मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रघुनाथ मंदिर में सजी दीप पंक्तियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सभी मंदिरों में देव दिवाली मनाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के रघुनाथ मंदिर में दीपों की रंगोलियां सजाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के कालूबास मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने दीप जलाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे क्षेत्र में सभी छोटे बड़े मन्दिर श्रद्धालुओं द्वारा सजाए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्तिक पूर्णिमा पर मेहंदीपुर बालाजी का विशेष श्रृंगार व पूजा अर्चना की गई।