






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2026। क्षेत्र में एक हाईटेंशन तार टूट गया व दूसरे तार पर गिरने से तार जल गया। इसे ठीक करने में करीब चार दिन लगेंगे और इस दौरान करीब एक दर्जन गांवो में आपूर्ति बाधित रहेगी।
पढें खबर विस्तार से:-
132 केवी दुलचासर-राजपुरा लाइन का तार हाइवे किनारे स्थित शाही पैलेस होटल के पास तार टूट गया और दूसरे तार से टकराने के कारण करीब 3 किलोमीटर का तार जलकर नष्ट हो गया है। इस लाइन को दुरस्त करने का कार्य आज 11 बजे शुरू किया जाएगा। विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्य में 4 दिन का समय लगने की संभावना है। इससे जुडे गांव सेरूणा, देराजसर, नारसीसर, सूडसर, टेऊ, दुलचासर, कोटासर, बासी महियान, गोपालसर, पुनरासर में चार दिन बार बार बिजली कटौती होगी। विभाग ने बताया कि दोपहर में आपूर्ति दी जाएगी वहीं सुबह शाम बार बार एक एक घंटे की एलडी लेकर लाइन को ठीक किया जाएगा। तार बदल देने के बाद सप्लाई सुचारू हो जाएगी। सभी पाठकगण इस सूचना को इन गांवो के ग्रामीणों व किसानों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे बिजली कटौती से होने वाली असुविधा के प्रति सचेत हो सकें।



