July 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-08 at 09.36.20

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2026। देर रात करीब तीन बजे एक दुकान में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया और दुकान की छत पर लगी पट्टियां टूट कर गिर गई।

पढें खबर विस्तार से:-
क्षेत्र के गांव दुलचासर में खारिया कुआं के पास दुकान करने वाले श्यामसुदंर जाजड़ा की दुकान में फ्रीज में शॉर्ट सर्किट होने से जोरदार धमाका होने का अंदेशा ग्रामीणों ने जताया। जिससे दुकान में आग लग गई। दुकान की छत की 11 पट्टियां टूट कर नीचे गिर गई। आग की चपेट में आने से सामान जलकर खाख हो गया और पट्टियों के गिरने से यहां रखी रैक व अलमारी सहित सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जाजड़ा की परचून की दुकान थी, जिसमें आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक इत्यादि रखने के लिए फ्रिज रखा था। फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की बात ग्रामीणों ने बताई है। सुबह मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और प्रशासन को सूचना देते हुए पीड़ित की सहायता करने की गुहार भी लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि दुलचासर में आज ग्राम सेवा शिविर का आयोजन होना है जिसमें अधिकारियों को पत्र देकर प्रशासन से मदद की मांग की जाएगी। देखें मौके से वीडियो:- https://www.facebook.com/share/r/1D39e9Zbrm/